Bihar Politics : अनंत सिंह की पत्नी को टिकट किसने दिया था ? तेजस्वी यादव पर ललन सिंह का पलटवार
                                    - अनंत सिंह को टिकट किसने दिया था ?
 
पटना न्यूज : मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच गैंगवार को लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया था। जिस पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने मोकामा की घटना का हवाला देते हुए कहा था कि बिहार में कानून व्यवस्था बहुत खराब है।
इस पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे? उन्हें यह बताना चाहिए कि अनंत सिंह की पत्नी को टिकट किसने दिया था? अनंत सिंह को टिकट किसने दिया था? क्या हमने दिया था? तेजस्वी यादव ऐसे ही बोलते रहते हैं।
ललन सिंह ने तेजस्वी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव यह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार आती तो कानून व्यवस्था दुरुस्त कर देते, लेकिन उनके पिताजी तो खुद आए थे। इतना कानून व्यवस्था दुरुस्त किया कि बिहार में अपहरण का राज हो गया था।
            
            
                          
                          




