आज की ताजा खबर

    Patna News : बाहुबली अनंत सिंह ने कर दिया सरेंडर, सोनू की हो चुकी है गिरफ्तारी

    2025-01-24 08:22:04 राज्य

      पटना न्यूज : बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार की दोपहर को उन्होंने बाढ़ सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है। इससे पहले पुलिस ने आज ही फायरिंग करने वाले सोनू को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मोकामा में बीते दिनों गैंगवार के तहत फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर भी कई राउंड फायरिंग की गई थी। हालांकि अनंत सिंह फायरिंग के बीच बाल-बाल बच गए। 

      अनंत सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

      बीते बुधवार (22 जनवरी) को हुई गोलीबारी के बाद पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. आज शुक्रवार को भी एक बार फिर फायरिंग होने की बात सामने आई थी। अनंत सिंह के सरेंडर से पहले पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि सोनू के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे ने खुद ही सरेंडर किया है. वहीं पुलिस ने अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया है.

      इससे पहले बताया जा रहा था कि अनंत सिंह गिरफ्तार हो सकते हैं। इसको लेकर बाढ़ में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घेराबंदी की जा रही थी। सोनू के पिता अधिवक्ता प्रमोद सिंह सोनू गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। खबरों की मानें तो पुलिस ने इसके लिए तैयारी भी शुरु कर दी थी। इस बीच शुक्रवार की दोपहर को अनंत सिंह ने बाढ़ सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। 

      मोकामा में गैंगवार

      बता दें कि मंगलवार को मोकामा के नौरंगा गांव में गोलीबारी की घटना हुई थी। अलग-अलग पक्षों की ओर से कई तरह के दावे किए गए। साथ ही इस मामले में सोनू मोनू की ओर से अनंत सिंह के खिलाफ गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है। आरोप में कहा गया कि अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नौरंगा गांव में घुसकर सोनू मोनू के घर पर गोलीबारी थी। इस मामले में अनंत सिंह के साथ-साथ सोनू मोनू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive