आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय, बिहार में सियासी हलचल तेज

    अमित कुमार 2025-01-24 07:38:36 राज्य

      पटना न्यूज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अचानक जदयू कार्यालय का दौरा किया। उनके आगमन पर जदयू के वरिष्ठ नेताओं मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

      • नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय

      पूरे सभागार में मुख्यमंत्री के आगमन से उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

      सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

      मुख्यमंत्री का यह दौरा अचानक हुआ, जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।



    ऐसी ही खबर

    Blog Archive