Patna News : पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह हो सकते हैं गिरफ्तार ? तीन थाने की पुलिस पहुंची बाढ़

- अनंत सिंह हो सकते हैं गिरफ्तार
- मोकामा में गैंगवार
पटना न्यूज : बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिहं की गिरफ्तारी हो सकती है। दरअसल नौरंगा फायरिंग मामले में सोनू सिंह के सरेंडर करने के बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी हो रही है। बाढ़ में कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में अनंत सिंह गिरफ्तार हो सकते हैं। इसको लेकर बाढ़ में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घेराबंदी की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि सोनू के पिता अधिवक्ता प्रमोद सिंह सोनू गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। खबरों की मानें तो पुलिस ने इसके लिए तैयारी भी शुरु कर दी है।
इससे पहले मोकामा में हुई गैंगवार की घटना के बाद सोनू सिंह ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। सोनू सिंह ने पंचमाला थाने में सुबह-सुबह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इसके बाद से ही दूसरे आरोपित पक्ष अनंत सिंह के सरेंडर करने या पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है।
बता दें कि मंगलवार को मोकामा के नौरंगा गांव में गोलीबारी की घटना हुई थी। अलग-अलग पक्षों की ओर से कई तरह के दावे किए गए। साथ ही इस मामले में सोनू मोनू की ओर से अनंत सिंह के खिलाफ गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है। आरोप में कहा गया कि अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नौरंगा गांव में घुसकर सोनू मोनू के घर पर गोलीबारी थी। इस मामले में अनंत सिंह के साथ-साथ सोनू मोनू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।