आज की ताजा खबर

    Bihar Crime : अनंत सिंह का समर्थक रौशन भी अरेस्ट, सुबह सुबह मुकेश सिंह के घर पर फिर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत

    बीएनपी डेस्क 2025-01-24 06:44:29 राज्य

      बिहार न्यूज : बिहार के मोकामा फायरिंग मामले में आरोपी गैंगस्टर सोनू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है पंचमहला थाने में सोनू ने सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया गया।इसके आलावा अनंत सिंह के समर्थक रौशन की भी गिरफ़्तारी हुई है। इस बात की पुष्टि बाढ़ SDPO राकेश कुमार ने की है।  सोनू पर मुंशी के साथ मारपीट करने और उसके घर पर ताला लगाने का आरोप है। वहीं आज सुबह मुकेश सिंह के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। फिलहाल क्षेत्र में तनाव है।

      • अनंत सिंह पर भी बढ़ सकता है पुलिस का दवाब 

      अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में तीन लोगों पर FIR दर्ज करवाया गया है। जिसमें मुकेश सिंह जिनके घर पर सोनू-मोनू के तरफ से तालाबंदी करने की बात कही जा रही है उन्होंने दर्ज करवाया है।  मुकेश सिंह ने सोनू-मोनू पर नामजद FIR दर्ज करवाया है।  इसके अलावा एक FIR सोनू की मां उर्मिला देवी की तरफ से अनंत सिंह और समर्थकों के विरुद्ध दर्ज करवाया गया है। जिसमें मुखिया के आवास पर फायरिंग करने की बात कही जा रही है। जबकि तीसरा FIR पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस की तरफ से ताला खोलने के दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की की बातों का जिक्र किया गया है।  सोनू के सरेंडर के बाद अनंत सिंह के ऊपर भी पुलिस का दबाव बढ़ सकता है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive