आज की ताजा खबर

    Banka News : रामधुन कार्यक्रम के दौरान हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी - डंडे और फरसा, नशे में धुत पांच लोग गिरफ्तार

    अमित कुमार 2025-01-24 05:38:21 राज्य

      बांका क्राइम : बांका थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में गुरुवार की देर रात्रि दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है। मारपीट एवं गोलीबारी के दौरान एक पक्ष के दो लोग गोली का छर्रा लगने तो दूसरे पक्ष के तीन लोग फरसा की वार से घायल हो गए। इस तरह घटना में दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं। बांका के एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बांका के टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में तीन सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

      • नशे में धुत लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर किया हमला 

      प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशनपुर गांव में रामधुन का कार्यक्रम हो रहा था। इस क्रम में एक पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे और इन लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की। जहां गोली का छर्रा लगने से शिवकुमार झा और आशीष झा घायल हो गये, जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए इन दोनों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना में घायल राहुल झा, गौतम और सूरज झा का बांका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।



    ऐसी ही खबर

    Blog Archive