Patna News : सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश, 128 सीसीटीवी कैमरे और 18 वॉच टावर से चप्पे - चप्पे पर नजर

पटना न्यूज : 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पटना के गांधी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने आज गांधी मैदान का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
![]()
जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन एक टीम वर्क है और सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी भली-भांति निभानी होगी। साथ ही, महादलित टोलों में झंडोतोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रशासन ने उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पटना प्रशासन की तैयारियां पूरी तरह से व्यवस्थित और सुनियोजित हैं। समारोह के भव्य आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है।"
![]()
सुरक्षा व्यवस्था :पूरे गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी के लिए 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 18 वॉच टावर और एक अस्थायी थाना भी स्थापित किया गया है।
प्रकाश व्यवस्था : मैदान में 136 एलईडी मेटल लाइट, 229 पोल लाइट और 20 हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं।
सफाई और मरम्मत: मैदान के घास की कटाई, गड्ढों की भराई, और पेड़ों की छंटाई पूरी हो चुकी है।
बैठने की व्यवस्था: भवन निर्माण विभाग द्वारा बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। प्रोटोकॉल के अनुसार बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।