Barh News : मार्च तक जनता को समर्पित कर दिया जायेगा देश का पहला सिक्स लेन पुल, कार्य प्रगति की तारीफ की

बाढ़ न्यूज : डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को गंगा नदी पर बन रहे औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देश का पहला सिक्स लेन पुल मार्च में जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। इस पुल के चालू हो जाने से पुरावोत्तर भारत का संपर्क देश के शेष हिस्सों से हो जायेगा।
![]()
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली। कहा कि पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, रनिंग काम और संपर्क पथ का कार्य तेज गति से किया जा रहा है ताकि मार्च तक जनता को समर्पित कर दिया जाए। विजय सिन्हा ने निर्माण कार्यों की तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट सूबे को तोहफ़ा के रूप में मिला है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरा होने से आवागमन काफी सरल और सुगम हो जायेगा। इस दौरान निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने विजय सिन्हा को तकनीकी जानकारी दी।