आज की ताजा खबर
        Katihar News : NDRF और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ने मॉक ड्रिल के जरिए ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर नुकसान को कम करने के दिए टिप्स
                    रतन कुमार
                    2025-01-23 13:29:28
                    राज्य 
                    
                    
                    
                  
                  
                  
                  
                  
                                      
                                    कटिहार न्यूज : कटिहार के लाभा स्टेशन पर रेलवे NDRF और सिविल एडमिनस्ट्रेशन के जॉइंट ऑपरेशन के द्वारा एक मॉक ड्रिल एक्सरसाइज किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य अगर ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त होती है, तो किस तरह से ऑपरेशन चला कर जान माल का कैसे कम से कम नुकसान होने के उपाय बताया गया।
![]()
मॉकड्रिल के दौरान बताया गया कि किस तरह से ट्रेन एक्सीडेंट होता है तो अलग अलग विभाग की क्या जिम्मेदारी होती है। इस मॉक ड्रिल एक्सरसाइज के द्वारा करने की कोशिश की गयी। इस मौके पर मौजूद एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल का मकशद एक्सरसाइज होता है कि कैसे रेल दुर्घटना होने पर बचाव कार्य रेलवे द्वारा की जाती है उसे दर्शना होता है ,ताकि आपदा की संकट से बचा जा सके।
            
            
 
                          
                          




