Nawada News : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता की मौत, स्कॉर्पियो और 2 लाख की मांग, दो बच्चों की मां को जहर देकर मारा, परिजनों का आरोप

नवादा न्यूज : बिहार के नवादा में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की कथित हत्या का मामला सामने आया है। मृतका प्रियंका कुमारी के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी और दो लाख रुपये की मांग की थी।
प्रियंका के चाचा किशोरी सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी पहले भी ससुराल में मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत कर चुकी थी। शुक्रवार को प्रियंका ने फोन पर मारपीट की जानकारी दी थी। शनिवार को उसका शव एक बंद कमरे से मिला। दो बच्चों की मां होने के बावजूद ससुराल वालों की प्रताड़ना नहीं रुकी।
हिसुआ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। एसआई रूपा कुमारी के अनुसार फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। हर पहलू से जांच की जा रही है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष ने भी मायके वालों पर प्रति आरोप लगाए हैं।